Sunday, June 21, 2026
HomeLatest Newsअमृतसर पुलिस और तस्कर के बीच हुई मुठभेड़… आरोपी घायल, हथियार और...

अमृतसर पुलिस और तस्कर के बीच हुई मुठभेड़… आरोपी घायल, हथियार और ड्रग मनी बरामद

पंजाब में नशा और अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत अमृतसर पुलिस ने एक अहम कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।

 पंजाब में नशा और अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत अमृतसर पुलिस ने एक अहम कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ भी हुई, जिसमें एक तस्कर घायल हो गया। पुलिस ने उनके कब्जे से भारी मात्रा में हथियार, गोलियां, नकदी और एक वाहन बरामद किया है।
-नाकाबंदी के दौरान पकड़ में आए आरोपी
घटना सोमवार सुबह थाना घरिंडा क्षेत्र में हुई, जहां ग्रामीण पुलिस द्वारा की गई नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध कार को रोका गया। कार में सवार तीन युवकों तरसेम सिंह, अमरप्रीत सिंह और राजवीर सिंह की तलाशी लेने पर पुलिस को तीन पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस, 70 हजार रुपये की ड्रग मनी और एक कार बरामद हुई।
-हथियार बरामदगी के दौरान मुठभेड़
एसएसपी मनिंदर सिंह ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ के बाद मुख्य आरोपी तरसेम सिंह ने स्वीकार किया कि उसने कुछ हथियार भकना गांव के गंदा नाले के पास छिपा रखे हैं। पुलिस जब उसे बरामदगी के लिए वहां ले गई, तो उसने मौके का फायदा उठाकर छिपाई गई देसी पिस्तौल से फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे काबू करते हुए घायल कर दिया। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
-402 केस, 106 किलो हेरोइन और करोड़ों की बरामदगी
एसएसपी मनिंदर सिंह ने बताया कि मार्च 2025 से अब तक जिले में ड्रग और हथियार तस्करी से जुड़े कुल 402 केस दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने इस दौरान 106 किलो हेरोइन के साथ-साथ 1.80 करोड़ रुपये की ड्रग मनी भी जब्त की है।
-पंजाब में अपराध के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई
एसएसपी ने कहा कि पुलिस प्रदेश में नशे और अवैध हथियारों की तस्करी को जड़ से खत्म करने के लिए पूरी ताकत से जुटी हुई है। हालिया मुठभेड़ इस बात का साफ संकेत है कि अपराधियों को कानून से कोई राहत नहीं मिलेगी। पंजाब पुलिस हर स्तर पर अपराध को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments