Tuesday, April 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeLatest NewsIPL 2025 : Preity Zinta को प्रियांश आर्य की तूफानी बल्लेबाज़ी...

IPL 2025 : Preity Zinta को प्रियांश आर्य की तूफानी बल्लेबाज़ी ने किया प्रभावित, तारिफ में कही ये बात

आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स के युवा बल्लेबाज़ प्रियांश आर्य ने सबको चौंका दिया।

आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स के युवा बल्लेबाज़ प्रियांश आर्य ने सबको चौंका दिया। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ महज 39 गेंदों में शतक लगाकर धमाका कर दिया। ये आईपीएल इतिहास का चौथा सबसे तेज शतक है। इस जबरदस्त प्रदर्शन ने न सिर्फ दर्शकों बल्कि टीम की सह-मालिक और बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा को भी बहुत प्रभावित किया।
प्रीति जिंटा ने की तारीफ, बताया “चमकता सितारा”
मैच के बाद प्रीति जिंटा ने अपने ‘X’ (पहले ट्विटर) अकाउंट पर प्रियांश आर्य के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने पोस्ट में लिखा “पिछली रात बहुत खास थी। हमने एक जबरदस्त क्रिकेट मैच देखा, लीजेंड्स की शानदार परफॉर्मेंस और एक नए चमकते सितारे का जन्म भी देखा।”

शर्मीले प्रियांश की कहानी सुनाई
प्रीति ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने प्रियांश से टीम के बाकी युवा खिलाड़ियों के साथ मुलाकात की थी। उस समय प्रियांश बहुत शांत, शर्मीले और विनम्र थे। उन्होंने पूरी शाम एक शब्द भी नहीं कहा। लेकिन मैदान पर उनका अंदाज़ एकदम अलग था।

प्रीति ने आगे लिखा “जब मैं उनसे पीबीकेएस और सीएसके के मैच में दोबारा मिली, तो उनका रूप एकदम बदल चुका था। उनकी आक्रामक बल्लेबाज़ी ने मुझे ही नहीं, पूरे भारत को चौंका दिया। उन्होंने सिर्फ 42 गेंदों पर 103 रन बनाए और रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करवा लिया।”
“आप पर गर्व है प्रियांश” – प्रीति जिंटा
प्रीति ने अपने पोस्ट में प्रियांश को ‘मुस्कुराते और चमकते रहने’ की शुभकामनाएं दीं और लिखा कि उन्हें प्रियांश पर गर्व है। उन्होंने कहा “आपने सिर्फ मुझे नहीं, बल्कि वहां मौजूद हर दर्शक का मनोरंजन किया। इसके लिए धन्यवाद!”
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments