Tuesday, April 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeLatest News100 दिनों में पटियाला रेंज में 484 केस दर्ज, 693 नशा तस्कर...

100 दिनों में पटियाला रेंज में 484 केस दर्ज, 693 नशा तस्कर गिरफ्तार : DIG Mandeep Singh Sidhu

पटियाला रेंज के डीआईजी मनदीप सिंह सिद्धू ने आज पुलिस लाइन में प्रैस वार्ता के दौरान बताया कि

पटियाला रेंज के डीआईजी मनदीप सिंह सिद्धू ने आज पुलिस लाइन में प्रैस वार्ता के दौरान बताया कि 1 जनवरी 2025 से 100 दिनों के अंदर रेंज के अधीन 4 जिलों में एनडीपीएस के 484 केस दर्ज किए और 693 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए युद्ध अगेंस्ट ड्रग्स मुहिम के अंतर्गत डीजीपी पंजाब गौरव यादव के दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्य करते हुए पटियाला रेंज, पटियाला के अधीन आते चार जिले पटियाला, संगरूर, बरनाला और मालेरकोटला में पुलिस लाइन्स पटियाला में 100 दिनों में पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
मनदीप सिंह सिद्धू ने कहा कि पटियाला, संगरूर, बरनाला और मालेरकोटला की पुलिस ने 21.9 किलोग्राम हैरोइन, 3.6 किलोग्राम स्मैक, लगभग 2525 किलोग्राम चूरा पोस्त/पाउडर, 17.5 किलोग्राम अफीम, लगभग 83 किलोग्राम सुल्फा/मारिजुआना, 1,33,400 (गिनती) नशीली गोलियां/कैप्सूल और 1,50,000 रुपए बरामद किए हैं।
आरोपियों के पास से 15,18,740 रुपये की ड्रग मनी और ड्रग सप्लाई के कारोबार में इस्तेमाल किए गए 56 वाहन बरामद किए। डीआईजी ने बताया कि पटियाला रेंज पुलिस ने इस दौरान 8 पीओ गिरफ्तार किए हैं। ड्रग तस्करों द्वारा ड्रग्स बेचकर खरीदी गई 11 संपत्तियां, कुल कीमत 4,83,01,745 रुपए की सम्पत्ति फ्रीज की तथा 06 अवैध रूप से निर्मित मकानों को जिला प्रशासन ने पुलिस के सहयोग से ध्वस्त किया है।
उन्होंने बताया कि नशे के विरूद्ध जागरूकता लाने के लिए 1171 सैमीनार आयोजित किए गए, 526 सम्पर्क बैठकें की गई तथा नशे के विरूद्ध 3 साइकिल रैली, 1 पैदल रैली तथा 1 खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिनसे प्रेरित होकर 58 नशा करने वालों ने पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर स्वैच्छा से नशा छोड़ा, जिन्हें नशा मुक्ति केन्द्रों तथा ओएटी केन्द्रों में भर्ती कराया गया।
पटियाला रेंज पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए हॉटस्पॉट क्षेत्र में 52 कासो आप्रेशन चलाए। जब्त किए गए मादक पदार्थों में से लगभग 2464 किलोग्राम पोस्त भूसी, 22.96 किलोग्राम अफीम, 2.27 किलोग्राम हैरोइन और 13260 गोलियां/कैप्सूल नष्ट कर दिए गए। कुल 1315 ग्राम रक्षा समितियों में से 279 ग्राम रक्षा समितियों और 384 वार्ड रक्षा समितियों में से 122 ने ड्रग डीलरों के खिलाफ प्रस्ताव पारित किए हैं।
इसके अलावा, अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पटियाला रेंज पुलिस ने कुल 138 मामले दर्ज किए और 149 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से करीब 60,823 लीटर अवैध शराब और करीब 2,410 लीटर लाहन बरामद किया गया।
पटियाला रेंज पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 06 मामले दर्ज किए और 16 आग्नेयास्त्र, 59 कारतूस और 2 वाहन बरामद किए। एन.डी.पी.एस. अधिनियम के तहत पंजीकृत मामलों में अभियोजन करते हुए इस अवधि के दौरान प्रतिष्ठित न्यायालयों में 227 मामलों का निपटारा किया गया, जिनमें से 212 में दोषसिद्धि हुई, जिसकी दोषसिद्धि प्रतिशत 93.4 रही। पंजाब को नशा मुक्त बनाने के अभियान के तहत सुरक्षित पंजाब नंबर 97791-00200 जारी किया गया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments