पंजाब सरकार द्वारा शिक्षा के आधुनिकीकरण के लिए प्रतिबद्ध है और सरकारी स्कूलों में शिक्षा के क्षेत्न को ऊंचा उठाने के लिए क्रांतिकारी कदम उठाए जा रहे हैं।
पंजाब सरकार द्वारा शिक्षा के आधुनिकीकरण के लिए प्रतिबद्ध है और सरकारी स्कूलों में शिक्षा के क्षेत्न को ऊंचा उठाने के लिए क्रांतिकारी कदम उठाए जा रहे हैं। यह प्रगटावा पंजाब के वित्त मंत्नी हरपाल सिंह चीमा ने आज दिड़बा विधानसभा क्षेत्न के 3 सरकारी स्कूलों में लगभग 1 करोड़ 9 लाख रु पए की लागत के विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए किया।
वित्त मंत्नी हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पिछली सरकारों ने शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की ओर ध्यान नहीं दिया, जिसके कारण राज्य में बड़ी संख्या में निजी स्कूल खुल गए और शिक्षा महंगी कर दी गई, जिससे यह आम लोगों के बच्चों की पहुंच से बाहर हो गई। लेकिन वर्ष 2022 में जब पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्न में सुधार लाने के लिए जमीनी स्तर पर प्रयास शुरू किए गए।
उन्होंने कहा कि निरंतर प्रयासों से जहां स्कूलों में बुनियादी ढांचे को मजबूत किया गया है, वहीं सरकारी स्कूलों के शिक्षकों की शिक्षण शैली को और बेहतर बनाने के लिए आईआईटी अहमदाबाद, सिंगापुर और फिनलैंड में उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
उन्होंने यह भी कहा कि सरकारी स्कूलों में सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए अनुकूल माहौल के कारण लगभग 200 छात्न अत्यंत प्रतिष्ठित जेईई मेन्स परीक्षा में उत्तीर्ण हुए। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में राज्य में 20,000 शिक्षकों को पक्का किया गया है और यह प्रक्रि या अभी भी जारी है। उन्होंने कहा कि पहले करीब 13 हजार शिक्षकों को मात्न 6000 रु पये वेतन मिलता था, जबकि आप सरकार ने उनका वेतन करीब पांच गुना बढ़ाकर करीब 28 हजार रुपये कर दिया है।
उन्होंने वित्त, जीएसटी, कराधान, आबकारी और योजना विभागों में की गई क्र ांतिकारी पहलों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने सरकारी हाई स्कूल रोगला में 31 लाख रु पये, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लाड बंजारा कलां में 28.50 लाख रु पये तथा सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कौहरियां में 50 लाख रु पये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक विरासत पर आधारित कार्यक्र म भी प्रस्तुत किया गया। उन्होंने प्रेस वार्ता दौरान प्राइवेट स्कूलों द्वारा फीस में बढ़ोतरी का जवाब देते हुए कहा कि तहसील स्तर पर एसडीएम, जिला स्तर पर डीसी डिप्टी कमिश्नर को शिकायत दी जा सकती है।
इस मौके सब डिविजनल मिजस्ट्रेट राजेश शर्मा, ओएसडी तिपंदर सिंह सोही, एसपी नवरीत सिंह विर्क, डीएसपी रूपिंदर कौर, चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट हरप्रीत सिंह पीतू , चेयरपर्सन मार्केट कमेटी जसवीर कौर शेरिगल, चेयरमैन सूलर घराट हरविंदर सिंह, उप जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत कौर, इंस्पेक्टर सुखदीप सिंह, इंस्पेक्टर कमलदीप सिंह, इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह, आम आदमी पार्टी नेता संदीप कौर, मक्खन सिंह, राजपाल सिंह, सरपंच मालविंदर सिंह, सहित संबंधित स्कूलों के मुखिया, विद्यार्थी व अभिभावक उपस्थित थे।