खन्ना के गांव नसराली के मेजर हरदेव सिंह सैकेंडरी स्कूल की दीवार पर संविधान निर्माता डा. भीम राव आंबेडकर विरोधी नारे लिखने का मामला सामने आया है।
सिख फॉर जस्टिस द्वारा बीती रात को खन्ना के गांव नसराली के मेजर हरदेव सिंह सैकेंडरी स्कूल की दीवार पर संविधान निर्माता डा. भीम राव आंबेडकर विरोधी नारे लिखने का मामला सामने आया है। दीवार पर लिखा गया कि सिख हिंदू नहीं हैं और भगत रविदास जी की पूजा की जाए। सिख फार जस्टिस के चीफ आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने समस्त राजनीतिक पार्टियों को चेतावनी दी है कि 14 अप्रैल को कोई भी डा. भीम राव आंबेडकर की जयंती न मनाए।
यदि किसी ने जयंती मनाई तो वह लुधियाना में धमाके और दीवारों पर छापे लगवाएंगे। पन्नू ने वीडियो में कहा कि अब फैसला लुधियाना वालों ने करना है। प्रशासन को जब पन्नू की इस घिनौनी हरकत के खबर मिली तो तुरंत प्रशासन द्वारा दीवारों को साफ करवा दिया गया है लेकिन स्कूल के बाहर दीवारों पर लगे लिखे गए नारे वायरल हो गए, जिस जगह लिखा गया था अब वहां पेंट करवाया गया है। इस मामले संबंधी जब खन्ना के एसपी (आई) पवनजीत चौधरी से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि जांच शुरू कर दी गई है, बनती कार्रवाई होगी।