Friday, April 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeLatest Newsशेयर बाजार में अब तक की सबसे बड़ी तबाही, निवेशकों के करोड़ों...

शेयर बाजार में अब तक की सबसे बड़ी तबाही, निवेशकों के करोड़ों रुपए स्वाह

आज भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली, जिससे निवेशकों को बड़ा झटका लगा है।

आज भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली, जिससे निवेशकों को बड़ा झटका लगा है। निफ्टी और सेंसेक्स दोनों ही प्रमुख इंडेक्स में बड़ी गिरावट आई, जिससे लाखों निवेशकों के करोड़ों रुपए डूब गए। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन, शुरुआती घंटों में ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में गिरावट देखी गई। सेंसेक्स 3,939.68 अंक गिरकर 71,425.01 अंक पर खुला, जबकि निफ्टी में 1,160.8 अंक की गिरावट आई और यह 21,743.65 अंक पर आ गया। इसके अलावा, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया भी 30 पैसे गिरकर 85.74 डॉलर के स्तर पर पहुंच गया। इस गिरावट से निवेशकों के बीच अस्थिरता और चिंता का माहौल बना हुआ है।
  
क्या है गिरावट की वजह?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया भर के देशों पर भारी टैरिफ लगाए हैं, जिसके बाद कई देशों ने अमेरिका पर जवाबी टैरिफ बढ़ा दिए हैं। इसमें चीन और कनाडा जैसे प्रमुख देश शामिल हैं। इस बढ़ते व्यापार युद्ध के कारण वैश्विक स्तर पर आर्थिक तनाव बढ़ गया है और इसके परिणामस्वरूप महंगाई और मंदी का खतरा गहरा गया है। इस स्थिति ने दुनिया भर के बाजारों में भारी गिरावट को जन्म दिया है।
गिरावट की मुख्य वजह वैश्विक बाजारों में आई अस्थिरता भी  है, जहां दुनियाभर के प्रमुख बाजारों में भारी बिकवाली देखने को मिली। अमेरिकी बाजारों में पिछले सप्ताह भारी गिरावट के बाद अब भारतीय बाजार में भी असर देखा गया है। इसके अलावा, घरेलू आर्थिक आंकड़े और कंपनियों के तिमाही नतीजों ने भी निवेशकों के मनोबल को प्रभावित किया। निवेशकों के बीच बढ़ती अस्थिरता और कमजोर आर्थिक संकेतकों ने बाजार में हड़बड़ी की स्थिति उत्पन्न कर दी है।

निवेशकों के लिए सलाह

विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसी स्थितियों में निवेशकों को धैर्य बनाए रखने और दीर्घकालिक निवेश रणनीति अपनाने की सलाह दी जा रही है। short-term बाजार उतार-चढ़ाव को लेकर घबराने की बजाय निवेशकों को लंबी अवधि के लिए मजबूत कंपनियों के शेयरों में निवेश करना चाहिएइसके साथ ही  ब्रोकरेज हाउस का निवेशकों को संदेश है कि वैश्विक बाजार की वर्तमान स्थिति और हमारी RMS नीति के तहत, कैश सेगमेंट में इंट्राडे ट्रेडिंग (लॉन्ग और शॉर्ट) अस्थायी रूप से बंद कर दी गई है। कृपया अपनी ट्रेडिंग योजनाओं को इसके अनुसार समायोजित करें।

कई प्रमुख कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली, जिनमें टाटा मोटर्स, लार्सन एंड टुब्रो, इंफोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, और कई अन्य कंपनियों के शेयरों में 6% से अधिक की गिरावट आई।

  • टाटा मोटर्स: 8.02% की गिरावट
  • लार्सन एंड टुब्रो: 7.02% की गिरावट
  • इंफोसिस: 6.80% की गिरावट
  • टीसीएस: 6.74% की गिरावट
  • एचसीएल टेक: 6.56% की गिरावट
  • अडाणी पोर्ट्स: 6.38% की गिरावट
  • टेक महिंद्रा: 6.38% की गिरावट
  • रिलायंस इंडस्ट्रीज: 6.04% की गिरावट
  • इंडसइंड बैंक: 5.63% की गिरावट
  • एनटीपीसी: 5.18% की गिरावट
  • जोमैटो: 5.15% की गिरावट
  • महिंद्रा एंड महिंद्रा: 4.61% की गिरावट
  • बजाज फाइनेंस: 4.27% की गिरावट
  • टाइटन: 3.55% की गिरावट
  • एशियन पेंट्स: 3.51% की गिरावट
  • नेस्ले इंडिया: 3.51% की गिरावट
  • बजाज फिनसर्व: 3.37% की गिरावट
  • मारुति सुजुकी: 3.27% की गिरावट
  • कोटक महिंद्रा बैंक: 3.25% की गिरावट
  • सनफार्मा: 3.14% की गिरावट
  • भारतीय स्टेट बैंक: 3.00% की गिरावट
  • हिंदुस्तान यूनिलीवर: 2.96% की गिरावट
  • एचडीएफसी बैंक: 2.86% की गिरावट
  • एक्सिस बैंक: 2.69% की गिरावट
  • अल्ट्राटेक सीमेंट: 2.65% की गिरावट
  • आईटीसी: 2.42% की गिरावट
  • आईसीआईसीआई बैंक: 1.93% की गिरावट
  • पारवग्रिड: 1.86% की गिरावट
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments