
डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया, एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क, एसडीएम लाल विश्वास बैंस सहित संत सीचेवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों की सहायता करने और उनका समय पर पुनर्वास सुनिश्चित करने के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आवासीय भूखंडों (प्लॉट) के आवंटन से प्रभावित परिवारों को अपने घर दोबारा बनाने और सम्मान के साथ अपना जीवन फिर से शुरू करने के लिए एक सुरक्षित स्थान मिल जाएगा।
संत सीचेवाल ने कहा कि प्लॉटों का आवंटन बाढ़ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अपने घर खोए हैं, उन्हें स्थायी समाधान प्रदान करना सरकार की प्राथमिकता है और यह सरकार के जन-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाता है।


