Tuesday, September 1, 2026
HomeLatest Newsपंजाब में सरकारी बसों का चक्का जाम, यात्री हुए परेशान

पंजाब में सरकारी बसों का चक्का जाम, यात्री हुए परेशान

पंजाब में रोडवेज कर्मचारियों ने एक बार फिर से चक्का जाम की घोषणा की है।

रोडवेज के कर्मियों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला दिया है। कच्चे मुलाजिमों ने कहा कि उन्हें 2 महीने से सैलेरी नहीं मिली। इसके रोष में रोडवेज के दोनों गेट बंद कर दिए गए। उन्होंने कहा कि अब तीसरा महीना शुरू हो गया है।
सैलेरी  को लेकर किया चक्का जाम
मामले की जानकारी देते हुए कर्मी ने कहा कि 18 डिपो में से कुछ डिपो के कर्मियों को सैलेरी मिल गई है, लेकिन अन्य डिपो के कर्मियों को सैलेरी नहीं मिली। जिसके कारण कर्मियों ने दोनों गेट के आगे बसे लगाकर धरना लगा दिया है। कर्मियों का कहना है कि जब तक उच्च अधिकारियों की तरफ़ से अगला आदेश नहीं आता तब तक धरना जारी रहेगा।
दो घंटे बस अड्डे बंद कर चक्का जाम रहेगा
जानकारी देते हुए जनरल सैकेटरी रणजीत सिंह ने कहा कि कर्मियों की सैलेरी पिछले 2 महीने से नहीं दी गई और अब तीसरा महीना शुरू हो गया। ऐसे में घर का गुजारा करना मुश्किल हो गया है। जनरल सैकेटरी ने कहा कि आज 20 फरवरी हो गई है, अभी तक सैलेरी नहीं डाली गई। जिसके चलते आज 2 घंटे ( 3 बजे से लेकर 5 बजे तक ) के लिए चक्का जाम किया जा रहा है।
कल फिर से लगाया जाएगा धरना 
उन्होंने कहा कि पंजाब के सभी अड्डे और डिपो बंद किए गए है। अगर आज सैलेरी कर्मियों के खाते में नहीं डाली गई तो कल फिर से धरना लगाया जाएगा। इससे पहले 19 फरवरी को धरना लगाने का उनके तरफ़ से ऐलान किया गया था, जिसे बीते दिन स्थगित कर दिया गया था।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Google search engine
Google search engine

Most Popular