अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने अवैध प्रवासियों के खिलाफ सख्त रवैया अपनाया है।
अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने अवैध प्रवासियों के खिलाफ सख्त रवैया अपनाया है। अमेरिका कई देशों, जिनमें भारत भी शामिल है, के अवैध प्रवासियों को वापस भेज चुका है। इस बीच, व्हाइट हाउस ने एक नया वीडियो जारी किया है, जिसमें दिखाया गया है कि अवैध प्रवासियों को किस तरह डिपोर्ट किया जाता है। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…
व्हाइट हाउस ने जारी किया वीडियो
आपको बता दें कि व्हाइट हाउस के आधिकारिक पेज पर 41 सेकंड का एक वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें दिखाया गया है कि अमेरिका में अवैध रूप से रहने वाले लोगों को उनके देश भेजने से पहले क्या तैयारियां की जाती हैं। इस वीडियो में एक पुलिस अधिकारी को एक प्रवासी को हथकड़ी लगाते हुए देखा जा सकता है।
हाथों में हथकड़ी, पैरों में बेड़ियां
वीडियो में डिपोर्ट किए जा रहे व्यक्ति का चेहरा नहीं दिखाया गया है, लेकिन उसके हाथों में हथकड़ी और पैरों में बेड़ियां बंधी हुई नजर आ रही हैं। एयरपोर्ट पर भी हथकड़ियां और चेन रखी हुई देखी जा सकती हैं। वीडियो में यह भी दिखाया गया है कि यह प्रवासी एक विमान में चढ़ रहा है, जबकि उसके पैरों में जंजीरें बंधी हुई हैं।
ASMR: Illegal Alien Deportation Flight 🔊 pic.twitter.com/O6L1iYt9b4
— The White House (@WhiteHouse) February 18, 2025


