Sunday, June 14, 2026
HomeLatest Newsमुख्यमंत्री मावां-धियां सत्कार योजना के तहत 'महिला सत्कार सखियों' को दिया गया...

मुख्यमंत्री मावां-धियां सत्कार योजना के तहत ‘महिला सत्कार सखियों’ को दिया गया विशेष प्रशिक्षण , 1 जुलाई 2026 से योग्य महिलाओं को मिलेगी मासिक आर्थिक सहायता|

पंजाब सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और सामाजिक सम्मान को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुरू की गई ‘मुख्यमंत्री मावां-धियां सत्कार योजना’ (मुख्यमंत्री माँ-बेटी सम्मान योजना) को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए आज जंडियाला गुरु स्थित इंद्र फार्म में ‘महिला सत्कार सखियों’ के लिए एक विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान सखियों को योजना के दिशा-निर्देशों, पात्रता मानदंडों, आवेदन प्रक्रिया और लाभार्थियों के पंजीकरण के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
इस अवसर पर पंजाब के लोक निर्माण मंत्री श्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने विशेष रूप से शिरकत की और सखियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार महिलाओं की आर्थिक मजबूती के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और इसी उद्देश्य से यह ऐतिहासिक योजना शुरू की गई है।
उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत पात्र सामान्य वर्ग की महिलाओं को 1000 रुपये प्रति माह और अनुसूचित जाति (एससी) से संबंधित पात्र महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत आर्थिक सहायता की शुरुआत 1 जुलाई 2026 से की जाएगी।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि योजना को सफल बनाने के लिए सरकार द्वारा सभी आवश्यक प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में महिलाओं ने जनसेवा के लिए ‘महिला सत्कार सखी’ के रूप में अपनी सेवाएं देने की इच्छा जताई थी, जिसके मद्देनजर उन्हें योजना के हर पहलू के बारे में तकनीकी और व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments