Saturday, June 13, 2026
HomeLatest NewsPunjab में अगले 48 घंटे अहम, मौसम विभाग ने जारी की नई...

Punjab में अगले 48 घंटे अहम, मौसम विभाग ने जारी की नई भविष्यवाणी

पंजाब में मौसम एक बार फिर बदलने लगा है।

आने वाले दिनों में लोगों को ठंड से कुछ राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने अब पूरे सप्ताह मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है। इस दौरान कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है और न ही कोहरे या शीतलहर को लेकर कोई अलर्ट जारी किया गया है।
हालांकि कल यानि शनिवार को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसका असर राज्य के मौसम पर पड़ सकता है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान तेज हवाएं चलने का भी अनुमान जताया है।

PunjabKesari

इस सप्ताह मौसम के कई रंग देखने को मिले। सुबह-सुबह खिली तेज धूप ने जहां लोगों को ठंड से राहत दी थी, वहीं अचानक कोहरा छाने से मौसम एक बार फिर बदल गया। इसके साथ ही 4-5 फरवरी को राज्य के कई स्थानों पर हल्की बारिश भी देखने को मिली। कई स्थानों पर शीतलहर का असर भी देखने को मिला। हालांकि मौसम विभाग ने 12 फरवरी तक किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया है और मौसम साफ रहने की उम्मीद है।
पंजाब में अगले 24 घंटों के लिए मौसम को लेकर Alert जारी, सोच-समझ कर निकले घर  से बाहर - punjab rain alert-mobile
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब के न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। इसके बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। हालांकि 8 फरवरी से हिमालय क्षेत्र की ओर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसका असर पूरे उत्तर भारत में देखने को मिल सकता है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments