पंजाब में मौसम एक बार फिर बदलने लगा है।
आने वाले दिनों में लोगों को ठंड से कुछ राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने अब पूरे सप्ताह मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है। इस दौरान कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है और न ही कोहरे या शीतलहर को लेकर कोई अलर्ट जारी किया गया है।
हालांकि कल यानि शनिवार को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसका असर राज्य के मौसम पर पड़ सकता है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान तेज हवाएं चलने का भी अनुमान जताया है।




