Monday, April 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeLatest NewsJalandharमें नेशनल हाईवे पर स्कूल बस समेत 6 गाड़ियां आपस में टकराई

Jalandharमें नेशनल हाईवे पर स्कूल बस समेत 6 गाड़ियां आपस में टकराई

Punjab में कोहरे के कारण लगातार सड़क हादसे देखने को मिल रहे हैं।

ताजा मामला गोराया के नेशनल हाईवे से सामने आया है। जहां स्कूल बस और कैंटर में भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे के बाद एक के बाद एक करके 4 गाड़ियां आपस में टकरा गई। जिसके बाद सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने ट्रक ड्राइवर अस्पताल में भर्ती करवाया। घायल की पहचान हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है।
बच्चों को लेने जा रही थी स्कूल बस
जांच अधिकारी ने बताया कि स्कूल बस बच्चों को लेने के लिए जा रही थी, इस दौरान कैंटर के साथ बस की टक्कर हो गई, जिसके बाद इस हादसे में 4 अन्य गाड़ियां आपस में टकरा गई। गनीमत रही कि हादसे के दौरान बस में कोई बच्चा मौजूद नहीं था। मौके पर मौजूद लोगों ने टैंकर ड्राइवर को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला और उसे फिर अस्पताल भर्ती करवाया गया।
घने कोहरे के कारण हुआ हादसा
उन्होंने आगे बताया कि यह हादसा घने कोहरे के कारण हुआ है, कैंटर ने आगे  जा रही स्कूल बस को टक्कर मार दी। जिसके बाद पीछे से टिप्पर और टाटा कैंटर सहित अन्य गाड़ियां आपस में टकरा गई। मौके से वाहनों को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments