Tuesday, June 16, 2026
HomeLatest Newsमैंने किया था T-20 Cricket की शुरुआत…रेप और हत्या का आरोपी Ram...

मैंने किया था T-20 Cricket की शुरुआत…रेप और हत्या का आरोपी Ram Rahim ने दिया अजीबो-गरीब बयान

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम, जो रेप और हत्या के मामलों में दोषी ठहराया जा चुका है, 30 दिन की पैरोल पर बाहर हैं।

 डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम, जो रेप और हत्या के मामलों में दोषी ठहराया जा चुका है, 30 दिन की पैरोल पर बाहर हैं। वह सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा में रहकर श्रद्धालुओं के साथ ऑनलाइन सत्संग कर रहा हैं। इस दौरान उसने कुछ अजीबो-गरीब बयान दिए हैं, जिनकी चर्चा हो रही है। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…
T20 क्रिकेट का आविष्कार करने का दावा
राम रहीम ने अपने एक बयान में दावा किया कि उन्होंने 1990 में T20 क्रिकेट का आविष्कार किया था। उन्होंने कहा कि उस समय बड़े-बड़े खिलाड़ी क्रिकेट को लेकर कुछ नहीं समझते थे, और जब सिरसा में जलालआना साहिब का स्टेडियम बना, तो सभी ने उसे नकारा किया। राम रहीम ने यह भी कहा कि “क्या यही क्रिकेट है” और उन्होंने यह भी बताया कि कोई भी खिलाड़ी खेलने नहीं आया।
सांप पकड़ने वाला कैचर बनाने का दावा
राम रहीम ने यह भी दावा किया कि उन्होंने सांप पकड़ने वाला एक कैचर बनाया था, जो अब पूरे देश में फैल चुका है। उन्होंने बताया कि जब सिरसा में शाह मस्ताना जी धाम का निर्माण हो रहा था, तो वहां से कोबरा सांप निकलते थे।
पहले नौकर सांपों को जंगल में छोड़ते थे, लेकिन 1994 में उन्होंने सांप पकड़ने का एक तरीका विकसित किया। इसके जरिए सांपों को बिना किसी नुकसान के पकड़ लिया जाता है। राम रहीम ने कहा कि यह चीज़ समाज के लिए लाभकारी साबित हो रही है।
चूल्हे पर खाना पकाने की परंपरा की बात
राम रहीम ने यह भी कहा कि आजकल बाजरे का काफी चर्चा हो रहा है, लेकिन वे अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बताते हैं कि कैसे पहले वे कच्चा खाना खाते थे और रात में धूप में पकाया हुआ खाना खाते थे। उन्होंने बताया कि पुर्तगालियों ने उन्हें चूल्हे पर खाना पकाना सिखाया था, और वे घर में चूल्हा लेकर आए थे। उन्होंने यह भी कहा कि मोटे अनाज और पुराने तरीके से तैयार अनाज खाने से शरीर को कई फायदे होते हैं।
गाजर-मूली खाने की भारतीय परंपरा
राम रहीम ने आगे कहा कि पहले भारतीय लोग गाजर, मूली, साग और पत्ते खाते थे, और उन्होंने यह भी उदाहरण दिया कि अगर हम पत्तों को लेकर संकोच करते हैं तो हमें हाथी से कुश्ती करनी चाहिए। उनका कहना था कि हाथी घास और पत्ते भी खाता है और इन पत्तियों में आयरन और विटामिन होते हैं, जो हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं।
गुरमीत राम रहीम के इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया और जनता के बीच चर्चा हो रही है। उनकी दावों और अजीब बयानों से यह स्पष्ट है कि वे लगातार अपने अनुयायियों के बीच नए-नए विषयों पर चर्चा करते रहते हैं, जो कई बार विवादास्पद भी हो जाते हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments