Friday, April 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeLatest Newsविकास यात्रा में एक और पड़ाव, PM Modi बोले- इन्वेस्टमेंट और...

विकास यात्रा में एक और पड़ाव, PM Modi बोले- इन्वेस्टमेंट और सेविंग्स को बढ़ाने वाला है आज का बजट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2025 में पेश हुआ बजट देश को विकास की ओर ले जाने वाली यात्रा में एक अहम पड़ाव है.

पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत की विकास यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है. आज संसद में पेश हुआ बजट यह 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं का बजट है. यह हर भारतीय के सपनों को पूरा करने वाला बजट है. हमने युवाओं के लिए कई क्षेत्रों के लिए रास्ते खोले हैं. विकसित भारत के मिशन को आम नागरिक ही आगे बढ़ाएगा. ये बजट सेविंग्स को बढ़ाएगा. इस बजट से देश में ग्रोथ काफी तेजी से बढ़ेगी जिससे विकसित भारत के मिशन को और ड्राइव फोर्स मिलेगा.
पीएम मोदी ने कहा कि मैं वित्तमंत्री निर्मलासीतारमण और उनकी पूरी टीम को जनता जनार्दन के बजट लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आमतौर पर बजट का फोकस इस बात पर होता है कि सरकारी खजाना कैसे भरा जाएगा, लेकिन यह बजट इसके ठीक उलट है. यह बजट देश के नागरिकों की जेब कैसे भरेगा, देश के नागरिकों की बचत कैसे बढ़ेगी और देश के नागरिक विकास में कैसे भागीदार बनेंगी?

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments