- पहला सवाल है किस तरह का जहर हरियाणा सरकार की तरफ से यमुना मेंमिलाया गया?
- दूसरा, सबूत दे मात्रा, प्रकृति और जहर को डिटेक्ट करने के जिससे जनसंहार हो सकता था?
- तीसरा, लोकेशन बताएं जहां जहर को पाया गया?
- चौथा, जल बोर्ड के किस इंजीनियर ने जहर को पाया और कैसे और कहां?
- पांचवां, किस मेथोडोलॉजी का इस्तेमाल जहरीले पानी को दिल्ली में आने से रोकने के लिए किया गया?
अरविंद केजरीवाल ने क्या किया था दावा?
मालूम हो कि अरविंद केजरीवाल ने दावा करते हुए कहा था कि, “दिल्ली के लोगों को पीने का पानी हरियाणा और उत्तर प्रदेश से मिलता है. लेकिन हरियाणा सरकार ने यमुना से दिल्ली आने वाले पानी में जहर मिलाकर यहां भेज दिया है. यह हमारे दिल्ली जल बोर्ड के इंजीनियरों की सतर्कता के कारण ही हुआ है कि यह पानी रोका गया.”