Monday, August 31, 2026
HomeLatest NewsChandigarh में मेयर नियुक्ति को लेकर राजनीति गरमाई, कांग्रेस ने पार्षदों को...

Chandigarh में मेयर नियुक्ति को लेकर राजनीति गरमाई, कांग्रेस ने पार्षदों को होटल में ठहराया

इसी के चलते कांग्रेस ने अब अपने छह निर्वाचित पार्षदों को लुधियाना के हयात होटल में ठहराया है।

चंडीगढ़ में मेयर की नियुक्ति को लेकर राजनीति चरम पर है। इसी के चलते कांग्रेस ने अब अपने छह निर्वाचित पार्षदों को लुधियाना के हयात होटल में ठहराया है, जिन्होंने हमारी टीम से बात भी की।
-होटल में सीनियर डिप्टी मेयर प्रत्याशी भी ठहरे हुए थे
उन्होंने दावा किया कि भाजपा लगातार हमें धमका रही है और बड़े-बड़े ऑफर भी दे रही है, लेकिन हम पार्टी के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि पिछली बार की तरह इस बार भी उनके साथ बदसलूकी की गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सुप्रीम कोर्ट में जाकर न्याय पाया है। इस बार भी वह चंडीगढ़ में अपना मेयर बनाएंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के साथ हमारा कोई गठबंधन नहीं है।
लेकिन चंडीगढ़ की जनता को भाजपा से मुक्ति दिलाने के लिए उन्होंने फैसला किया है कि आम आदमी पार्टी का मेयर उम्मीदवार होगा और कांग्रेस का सीनियर डिप्टी मेयर या डिप्टी मेयर उम्मीदवार होगा। उन्होंने कहा कि हम फरीदकोट भी गए थे और वहां माथा टेककर भी आएं है। थोड़ी देर में हमारे सांसद मनीष तिवारी आएंगे और उन्होंने कहा कि कल हम यहां से सीधे जाएंगे और वहां वोट देकर अपना मेयर चुनेंगे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Google search engine
Google search engine

Most Popular