Friday, June 19, 2026
HomeLatest News4 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें कब और क्यों

4 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें कब और क्यों

दिल्ली सरकार ने करीब 4 दिन का ड्राई डे घोषित कर दिया गया है।

दिल्ली में विधानसभा चुनाव को देखते हुए दिल्ली सरकार ने करीब 4 दिन का ड्राई डे घोषित कर दिया गया है। चुनाव के दरमियान शराब की दुकानें बंद रखने को लेकर दिल्ली के आबकारी विभाग की तरफ़ से नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है।
दिल्ली में चुनाव को देखते हुए दिल्ली सरकार ने शहर में मौजूद शराब की दुकानों और शराब परोसने वाले प्रतिष्ठानों को 3 से 5 फरवरी और 8 फरवरी को बंद रखने का फैसला किया है। दिल्ली के आबकारी आयुक्त ने अलग अलग आबकारी लाइसेंसों के लिए आबकारी नियम-2010 के तहत शुष्क दिवस यानी ड्राई डे ​​घोषित किया है।
4 दिन बंद रहेगी शराब की दुकानें
दिल्ली आबकारी आयुक्त की तरफ़ से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि यह आदेश दिया जाता है कि 3 फरवरी को शाम 6 बजे से 5 फरवरी को शाम 6 बजे तक तथा मतगणना के दिन 8 फरवरी को ड्राई डे रहेगा। दिल्ली विधानसभा चुनान 2025 के लिए 5 फरवरी को मतदान किया जाएगा। वहीं 8 फरवरी को मतगणना की जाएगी। चुनाव की तारीखों की घोषणा निर्वाचन आयोग  7 जनवरी को घोषणा की गई थी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments