Friday, April 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeLatest NewsDelhi Elections से पहले बसपा को लगा बड़ा झटका, इस नेता ने...

Delhi Elections से पहले बसपा को लगा बड़ा झटका, इस नेता ने पत्नी संग थामा AAP का दामन

दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेजी से चल रही है।

 दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेजी से चल रही है। सभी दल अपनी पूरी ताकत के साथ देश की राजधानी में सरकार बनाने के लिए चुनाव प्रचार करने में लगे हुए है। इसके साथ ही दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव 5 फरवरी 2025 को होंगे, और इसके परिणाम 8 फरवरी 2025 को सामने आएंगे। इस बीच, बहुजन समाजवादी पार्टी (बीएसपी) के वरिष्ठ नेता मदन मोहन ने अपनी पत्नी सुदेशवती के साथ आम आदमी पार्टी (AAP) का दामन थाम लिया है। इस महत्वपूर्ण घटनाक्रम के बारे में आप सांसद संजय सिंह ने जानकारी दी। चलिए जानते है इस पूरी खबर को विस्तार से…

बसपा नेता और उनकी पत्नी ने थामा आप का दामन 
आपको बता दें कि संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह घोषणा की कि पालम विधानसभा से चुनाव लड़ चुके और बीएसपी के वरिष्ठ नेता मदन मोहन ने अपनी पत्नी सुदेशवती के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। मदन मोहन को 2015 में 25 हजार वोट मिले थे, और सुदेशवती दो बार निगम पार्षद रह चुकी हैं, जिनमें से एक बार उन्होंने 17 हजार वोटों से जीत दर्ज की थी। संजय सिंह ने बताया कि इन नेताओं का राजनीतिक इतिहास काफी मजबूत है। उनका यह योगदान पार्टी के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। इस जुड़ाव का श्रेय जोगेंदर सोलंकी को जाता है, जिन्होंने मदन मोहन को पार्टी में शामिल होने के लिए प्रेरित किया।
दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखें
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने आज दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। 5 फरवरी को दिल्ली के सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक ही चरण में मतदान होगा। इसके नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी 2025 को समाप्त हो जाएगा।
आम आदमी पार्टी की पिछली जीतें
बता दें कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) का पिछला प्रदर्शन शानदार रहा है। 2015 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 70 में से 67 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जो एक ऐतिहासिक जीत मानी गई। फिर 2020 के चुनाव में भी पार्टी ने 70 सीटों में से 62 सीटें जीतकर बंपर जीत हासिल की थी। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (BJP) को 2015 में केवल 3 सीटें मिलीं, और 2020 में उनकी सीटों की संख्या बढ़कर 8 हो गई।
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान हो चुका है और आम आदमी पार्टी को अब एक और मजबूत नेता का समर्थन मिल गया है। आगामी चुनावों में आम आदमी पार्टी के लिए यह समय और भी चुनौतीपूर्ण होगा, लेकिन उनके पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए उन्हें अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments