Wednesday, November 25, 2026
HomeLatest Newsजालंधर: लक्की ठाकुर मर्डर केस में 3 गिरफ्तार |

जालंधर: लक्की ठाकुर मर्डर केस में 3 गिरफ्तार |

जालंधर:

मखदूमपुरा में लक्की ठाकुर कत्ल केस में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को 2 अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नरिंदर थापर, दीपक राणा और गुड़िया पुत्री तरसेम लाल के रूप में हुई है। नरिंदर थापर और दीपक राणा को आरोपियों को फतेहगढ़ साहिब से गिरफ्तार किया गया है। वहीं तीसरे आरोपी को जालंधर से गिरफ्तार किया गया है।

मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी आदित्य वारियर ने कहा कि सीआईए स्टाफ की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार किया है। डीसीपी ने बताया कि लड़की को आरोपियों द्वारा पनाह देने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि नरिंदर थापर के खिलाफ 12 मामले दर्ज है। वहीं नशे को लेकर सामने आई बात की जांच की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि लक्की ठाकुर के बेटे का नरिदंर थापर के बेटे से दोस्ती थी, लेकिन दोनों में अचानक विवाद शुरू हुआ था और दोनों में लड़ाई हुई थी। जिसके बाद दोनों के विवाद को लेकर लक्की ठाकुर का बीते दिन कत्ल कर दिया गया। इस दौरान किडनैपिंग मामले को लेकर कहा कि लक्की ठाकुर द्वारा केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि नरिंदर थापर के पिस्टल का लाइसेंस रद्द किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार लक्की के खिलाफ 6 मामले दर्ज थे। डीसीपी ने कहाकि आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।

RELATED ARTICLES
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Google search engine

Most Popular