Monday, November 23, 2026
HomeLatest Newsजालंधर नगर निगम कर्मियों की हड़ताल पर मेयर का आया बयान, 35...

जालंधर नगर निगम कर्मियों की हड़ताल पर मेयर का आया बयान, 35 सालों बाद 1196 कर्मियों की होगी भर्ती

जालंधर

जालंधर  नगर निगम यूनियन के एक धड़े ने भर्ती और स्टाफिंग से जुड़ी 15 प्रमुख मांगों को लेकर आज फिर से निगम प्रशासन के खिलाफ धरना लगाया। इस दौरान कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई। वहीं दूसरी ओर कर्मियों की हड़ताल को लेकर मेयर विनीत धीर ने बताया कि सभ्रवाल यूनियन का मांगो को लेकर विवाद था। ऐसे में 2 से 3 दिन तक यूनियन के साथ उनकी मीटिंग चल रही है। वहीं आज उनकी 15 मांगों में से 10 से 11 मांगो को मान लिया गया है। ऐसे में 3 से 4 मांगो को लेकर बात चल रही है, जिसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

मेयर ने कहा कि बीते दिन मीटिंग में कर्मियों को हड़ताल ना करने की अपील की गई और टेबल टॉक पर बैठकर मसले को हल करने के लिए कहा गया। इस हड़ताल को लेकर बीते दिन 3 से 4 घंटे तक मीटिंग चली। मेयर ने कहा कि अधिकतर मांगे यूनियन की मान ली गई है। ऐसे में उन्हें आश्वासन है कि कर्मियों द्वारा जल्द हड़ताल को खत्म कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ मांगो को पहले ही मान लिया जा चुका था। वहीं ठेका भर्ती को लेकर मेयर ने कहा कि 35 सालों बाद पहली बार 1196 कर्मियों की भर्ती की फाइल को क्लीयर आप सरकार द्वारा करवा लिया गया है और उन्हें जल्द भर्ती किया जाएगा। ऐसे में जब 1196 कर्मियों की भर्ती हो जाएगी तो कच्चे कर्मियों की नगर निगम को फिर जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहाकि कर्मियों के हित की सभी मांगों को मान लिया गया है और जल्द शहर से कूड़े को उठा लिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने शहर वासियों से अपील की है कि जल्द शहर को फिर से साफ-सुथरा बनाया जाएगा। मेयर ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि आज कर्मियों की हड़ताल खत्म हो जाएगी।

RELATED ARTICLES
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Google search engine

Most Popular