Monday, November 23, 2026
HomeLatest Newsफरीदकोट अस्पताल से सुरक्षा गार्ड को चकमा देकर हवालाती फरार |

फरीदकोट अस्पताल से सुरक्षा गार्ड को चकमा देकर हवालाती फरार |

फरीदकोट

फरीदकोट  के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में उपचाराधीन यहां की केंद्रीय मॉडर्न जेल का एक हवालाती सुरक्षा गार्ड को चकमा देकर फरार हो गया। फरार हुए हवालाती की पहचान धर्मकोट (मोगा) निवासी जगदीप सिंह पुत्र जसवंत सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद जेल प्रशासन ने पुलिस को सूचित करते हुए फरार हवालाती और सुरक्षा में तैनात गार्ड के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए शिकायत भेज दी है।

इस मामले की पुष्टि करते हुए जेल अधीक्षक इकबाल सिंह धालीवाल ने बताया कि नशा तस्करी के मामले में जेल में बंद धर्मकोट निवासी जगदीप सिंह की तबीयत खराब होने के कारण उसे पिछले कुछ दिनों से गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। नियमानुसार उसकी सुरक्षा के लिए गार्ड भी तैनात किए गए थे। उन्होंने बताया कि रविवार देर रात सुरक्षा में तैनात गार्ड की लापरवाही का फायदा उठाकर हवालाती फरार होने में कामयाब हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस को सूचित कर दिया गया। जेल अधीक्षक के अनुसार इस मामले में लापरवाही बरतने वाले सुरक्षा गार्ड और फरार हुए हवालाती के खिलाफ केस दर्ज करवाने के लिए शिकायत भेजी गई है। इसके साथ ही संबंधित सुरक्षा गार्ड को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड भी कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Google search engine

Most Popular