जालंधर:
शहर में लूटपाट और स्नैचिंग की वारदातें लगातार चिंता का विषय बनी हुई हैं। ताजा मामला शहीद उधम सिंह नगर से सामने आया है, जहां घर के बाहर मौजूद एक महिला को बाइक सवार 2 लुटेरों ने अपना निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी महिला के गले से सोने की चेन छीनकर मौके से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार होकर आए 2 अज्ञात लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया और देखते ही देखते वहां से फरार हो गए। अचानक हुई इस घटना से महिला घबरा गई और इलाके में हड़कंप मच गया। यह मामला थाना नंबर 4 के अधीन आते क्षेत्र का बताया जा रहा है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। अब देखना होगा कि पुलिस आरोपियों की पहचान कर उन्हें कब तक गिरफ्तार करती है।




