Saturday, November 21, 2026
HomeLatest Newsजालंधर में मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए 22 नवंबर और 6 दिसंबर...

जालंधर में मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए 22 नवंबर और 6 दिसंबर को लगेंगे विशेष कैंप

जालंधर:

1 जनवरी 2027 के आधार पर चल रहे मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एस.एस.आर.) अभियान के तहत मतदाताओं की सुविधा के लिए 22 नवंबर और 6 दिसंबर को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं।

डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी वर्जीत वालिया ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इन विशेष कैंपों का मुख्य उद्देश्य पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाने तथा सूची से संबंधित दावे और आपत्तियां पेश करने का अवसर प्रदान करना है। उन्होंने जिले के सभी पात्र नागरिकों से अपील की कि वे इन कैंपों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और मतदाता सूचियों में अपने विवरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

उन्होंने बताया कि दोनों दिन विशेष कैंपों के दौरान बूथ लेवल ऑफिसर (बी.एल.ओ.) अपने-अपने मतदान केंद्रों पर मौजूद रहेंगे, ताकि मतदाताओं को आवश्यक सहायता और मार्गदर्शन प्रदान किया जा सके।

डिप्टी कमिश्नर ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि कैंपों के लिए मतदान केंद्रों की इमारतों को खुला रखने के साथ-साथ वहां बैठने और अन्य जरूरी प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी कैंपों के बारे में अवगत करवाने को कहा, ताकि वे अपने बूथ लेवल एजेंटों (बी.एल.ए.) के माध्यम से मतदाताओं को इन कैंपों में भाग लेने के लिए प्रेरित कर सकें।

श्री वालिया ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूचियों का सही और अपडेट होना बेहद जरूरी है। इसलिए प्रत्येक पात्र नागरिक को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक रहते हुए मतदाता सूची में अपना नाम और विवरण दुरुस्त रखने में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

RELATED ARTICLES
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular