जालंधर :
जालंधर: की राजनीति से जुड़ी एक महत्वपूर्ण मुलाकात के दौरान आम आदमी पार्टी के जालंधर नॉर्थ हलके से उम्मीदवार और मेयर वनीत धीर ने अपनी पत्नी एवं पूर्व पार्षद श्वेता धीर के साथ डेरा ब्यास के आध्यात्मिक प्रमुख परम पूजनीय बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों जी से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
मुलाकात के दौरान वनीत धीर और उनकी पत्नी श्वेता धीर ने बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों जी के प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान व्यक्त किया। वनीत धीर ने कहा कि आध्यात्मिक मार्गदर्शन मन को शांति प्रदान करता है और इंसान को अपने संस्कारों से जुड़े रहने की सीख देता है।उन्होंने कहा कि जीवन में प्रेम, विनम्रता, सादगी, भाईचारा और निःस्वार्थ सेवा जैसे मूल्यों का विशेष महत्व है। इन सिद्धांतों को अपनाकर समाज में आपसी सद्भाव और एकता को मजबूत किया जा सकता है।
इस अवसर पर वनीत धीर ने डेरा ब्यास की आध्यात्मिक परंपरा और मानवता के कल्याण के लिए दिए जा रहे संदेश की सराहना की। उन्होंने कहा कि डेरा ब्यास हमेशा से प्रेम, शांति, सद्भाव और निःस्वार्थ सेवा की भावना का संदेश देता रहा है।उन्होंने कहा कि यहां मिलने वाली आध्यात्मिक प्रेरणा इंसान को जाति, धर्म और सामाजिक भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता को सर्वोपरि रखने की सीख देती है।




