बाघापुराना/मोगा
मजहबी सिख वाल्मीकि भलाई मंच पंजाब (रजि.) के राजनीतिक विंग रिपब्लिकन पार्लियामेंट पंजाब की ओर से मजहबी सिख वाल्मीकि महा पंचायत का आयोजन गांव राजियाणा के खेल स्टेडियम में किया गया। इस समारोह में पंजाब के कैबिनेट मंत्री श्री हरभजन सिंह ईटीओ ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि बाघापुराना के विधायक श्री अमृतपाल सिंह सुखानंद भी विशेष रूप से पहुंचे। इस अवसर पर क्षेत्र सहित विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

इस मौके पर पंजाब सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग की भलाई, तरक्की और खुशहाली के लिए प्रयासरत है। सरकार की ओर से शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। विशेष रूप से समाज के पिछड़े और जरूरतमंद वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।
उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को समान अवसर और मान-सम्मान मिलना एक मजबूत और खुशहाल पंजाब की नींव है। इसलिए आपसी भाईचारे, सामाजिक सद्भाव और एकता को मजबूत करना समय की प्रमुख आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि महा पंचायत का मुख्य उद्देश्य मजहबी सिख और वाल्मीकि समुदाय को एक साझा मंच पर एकत्रित करना तथा आपसी एकता, प्रेम, सम्मान और सामाजिक सद्भाव को और मजबूत करना था। इस अवसर पर समुदाय की भलाई, सामाजिक विकास, युवाओं की तरक्की और आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य से जुड़े मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
समारोह के आयोजक परगट सिंह राजियाणा, पूर्व मोहाली जिला अध्यक्ष, रिपब्लिकन पार्लियामेंट पंजाब ने मुख्य अतिथि, विशेष मेहमानों और समारोह में पहुंची समस्त संगत का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि ऐसे साझा आयोजन समुदाय को एकजुट करने और आपसी प्रेम एवं सम्मान की भावना को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने समूचे समुदाय को समाज की बेहतरी, युवाओं की तरक्की और सामूहिक खुशहाली के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आपसी सहयोग और मिलजुलकर प्रयास करने से ही समाज को और अधिक मजबूत एवं प्रगतिशील बनाया जा सकता है।
कैप्शन: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ बाघापुराना में आयोजित समारोह में शिरकत करते हुए। साथ में विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति।



