Wednesday, November 11, 2026
HomeLatest Newsपुलिस कमिश्नर द्वारा आवाज़ प्रदूषण की रोकथाम संबंधी आदेश जारी -जालंधर

पुलिस कमिश्नर द्वारा आवाज़ प्रदूषण की रोकथाम संबंधी आदेश जारी -जालंधर

जालंधर, 11 नवंबर :

पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत प्राप्त अधिकारों का उपयोग करते हुए शोर प्रदूषण की रोकथाम के मद्देनजर पब्लिक इमरजेंसी को छोड़कर साइलेंस जोन या रिहायशी क्षेत्रों के अंदर रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक हॉर्न बजाने पर पाबंदी लगाई गई है।

माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के हवाले से पुलिस कमिश्नर द्वारा जारी आदेशों के तहत सार्वजनिक स्थानों की सीमा पर जहाँ लाउडस्पीकर या पब्लिक एड्रेस सिस्टम या कोई भी आवाज़ पैदा करने वाला स्रोत इस्तेमाल किया जा रहा है, की आवाज़ क्षेत्र के लिए निर्धारित आवाज़ के अनुसार रखने के आदेश दिए गए है। आदेशों के अनुसार कोई भी व्यक्ति रात 10 बजे से सुबह 6 बजे के दौरान (सिवाय पब्लिक इमरजेंसी के) मैरिज पैलेसों और होटलों में ढोल या भोंपू, आवाज़ पैदा करने वाला कोई यंत्र, साउंड एम्पलीफायर और डीजे आदि नहीं बजाएगा। इसी तरह प्राइवेट मालिकाना हक वाले साउंड सिस्टम या आवाज़ पैदा करने वाले यंत्र का शोर का स्तर प्राइवेट जगह की सीमा क्षेत्र के लिए तय शोर मानकों से 5 डीबी(ए) से अधिक नहीं होगा। आदेशों में यह भी कहा गया है कि म्यूजिक सिस्टम वाले वाहनों के मामले में यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि म्यूजिक सिस्टम के माध्यम से पैदा होने वाली आवाज़ दिन के किसी भी समय वाहन से बाहर न सुनाई दे। यदि इन आदेशों का उल्लंघन पाया जाता है तो ऐसा करने वाले साउंड सिस्टम जब्त कर लिए जाएंगे।

यह आदेश दिनांक 8.1.2026 तक लागू रहेगा।

RELATED ARTICLES
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Google search engine

Most Popular