Tuesday, November 10, 2026
HomeLatest Newsजालंधर: दामाद ने ससुर के घर पर चलाई गोलियां, एक घायल

जालंधर: दामाद ने ससुर के घर पर चलाई गोलियां, एक घायल

जालंधर:

होशियारपुर रोड के पास 3 स्टार कॉलोनी में देर रात गोलियां चलने की घटना सामने आई है। जहां दामाद पर गोलियां चलने के आरोप लगे है। वहीं इस घटना में व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित के हाथ पर गोली लगी है और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मामले की जानकारी देते हुए महिला ने कहा कि दामाद मनदीप सिंह गिन्नी बेटी को काफी तंग परेशान करता था।

दो दिन पहले लड़की की पिटाई करके उसे घर से निकाल दिया गया। झगड़े के बाद लड़की घर आ गई। महिला के अनुसार दामाद घर पर उनकी गाड़ी लेने के लिए आ गया और विवाद करने लगा। परिवार द्वारा जब चाबी नहीं दी गई तो एक व्यक्ति दीवार फांदकर अंदर आ गया। घटना को अंजाम 3 से 4 नौजवानों ने किया है। इस दौरान पति पर हमला कर दिया गया। दामाद रैय्या का रहने वाला है और उसने 2 से 2.30 बजे आकर 2 फायर किए। घटना में पति कांग्रेसी लीडर प्रापर्टी डीलर चौहान के हाथ पर गोली लगी और वह घायल हो गए। ऐसे में अब डॉक्टरों द्वारा उनका ऑपरेशन किया जाएगा।

महिला के अनुसार परिवार एक साल से बेटी को परेशान कर रहा था और मारपीट कर रहा था। बेटी की शादी को 15 साल हो गए है। आरोप है कि वह पहले भी कई बार पिटाई कर चुका है। वहीं दामाद पर नशा करने के आरोप लगाए है। परिवार ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि बेटी और उसके परिवार को इंसाफ दिलाया जाए। घटना की सूचना परिवार द्वारा पुलिस को दे दी गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस को घटना स्थल से खोल भी बरामद हुए है। पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि परिवार के बयानों पर जल्द दोषी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Google search engine

Most Popular