Tuesday, November 10, 2026
HomeLatest Newsपराली जलाने वालों के खिलाफ रूरल पुलिस सख्त, 22 केस दर्ज -जालंधर

पराली जलाने वालों के खिलाफ रूरल पुलिस सख्त, 22 केस दर्ज -जालंधर

जालंधर:

SSP हरविंदर सिंह विर्क ने किसानों से पराली न जलाने की अपील की, सिविल और पुलिस प्रशासन मिलकर  जागरूकता अभियान चला रहा है। इस बार पंजाब में पिछले साल के मुकाबले पराली जलाने के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। पराली जलाने से जहां पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है, वहीं हवा की क्वालिटी यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इसे देखते हुए जालंधर रूरल पुलिस भी पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है।

इस बारे में जानकारी देते हुए जालंधर रूरल SSP हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि इस मौसम में पराली जलाने के मामलों में जालंधर रूरल पुलिस ने अब तक करीब 22 केस दर्ज किए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन सिविल प्रशासन के साथ मिलकर लगातार किसानों को जागरूक कर रहा है और उन्हें पराली न जलाने के लिए समझा रहा है ताकि राज्य की हवा को साफ रखा जा सके।

RELATED ARTICLES
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Google search engine

Most Popular