Tuesday, November 10, 2026
HomeLatest Newsकेंद्रीय जेल में बंद युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -बठिंडा

केंद्रीय जेल में बंद युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -बठिंडा

बठिंडा :

बठिंडा की केंद्रीय जेल में बंद एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान लाल सिंह बस्ती निवासी वर्षा कौर (उम्र करीब 20 से 22 वर्ष) के रूप में हुई है। दिवाली के दिन सुबह अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। जेल प्रशासन की ओर से उसे पहले सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर एम्स बठिंडा रेफर कर दिया गया। यहां देर शाम उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वर्षा कौर करीब एक साल पहले बठिंडा की एक इमिग्रेशन कंपनी के कर्मचारियों के खिलाफ दर्ज धोखाधड़ी के मामले में नाम सामने आने के बाद से केंद्रीय जेल में बंद थी।

परिजनों के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 8:30 बजे जेल प्रशासन की ओर से फोन आया कि वर्षा की तबीयत अचानक खराब हो गई है और उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य अस्पताल पहुंचे, लेकिन वहां वर्षा नहीं मिली। बाद में उन्हें पता चला कि पेट में तेज दर्द और हालत बिगड़ने के चलते डॉक्टरों ने उसे एम्स बठिंडा रेफर कर दिया है।

RELATED ARTICLES
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Google search engine

Most Popular