जालंधर के निजात्म नगर की गली नंबर-6 में दिवाली की रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया। घर में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। आग ने देखते ही देखते घर के अंदर सामान को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान घर में मौजूद पैरालाइज का मरीज बाहर नहीं निकल सका और आग में झुलसने से उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान निजात्म नगर निवासी चन्ना ढोल वाले के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चन्ना ढोल वाला पैरालाइज होने के कारण चलने-फिरने में असमर्थ था। आग लगने के समय वह घर के अंदर ही मौजूद था और खुद को बचाने के लिए बाहर नहीं निकल पाया। हादसे के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पूर्व सांसद सुशील रिंकू पीड़ित परिवार के साथ दुख साझा करने उनके घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि घर में आग लगने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई है। इसके बाद वह परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने बताया कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। आग लगने के दौरान चना ढोल वाला अपने घर में मौजूद थे और वह पैरालाइज का मैरिज होने के कारण आग लगने के दौरान बाहर नहीं निकल सके। सुशील रिंकू ने बताया कि घर में उसकी बेटी व दामाद मौजूद थे लेकिन वह उस समय बाहर थे। पटाखे की आवाजों के कारण लोगों को घर मे लगी आग का अंदाजा किसी को नहीं हुआ। आग का धुआं और उसकी लपटों का पता आस पास के लोगों को चला तो उन्होंने आग पर काबू पाने की कोशिश की और फायर ब्रिगेड को आग की सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया लेकिन आग पर काबू पाए जाने तक व्यक्ति की मौत और घर का सारा सामान जलकर आपको हो चुका था। उन्होंने कहां कि वह जालंधर के डीसी से बातचीत कर परिवार को मुआवजा देने की बात कहेंगे ताकि परिवार की आर्थिक मदद हो सके। आग के दौरान व्यक्ति की हुई मौत से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।



