Friday, August 7, 2026
HomeLatest Newsग्रेटर नोएडा की हाईराइज सोसायटी में 20वीं मंजिल पर लगी आग, रेजिडेंट्स...

ग्रेटर नोएडा की हाईराइज सोसायटी में 20वीं मंजिल पर लगी आग, रेजिडेंट्स ने समय रहते पाया काबू; फायर सिस्टम पर उठे सवाल

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र स्थित मिग्सन अल्टीमो सोसायटी में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सन टावर-3 की 20वीं मंजिल के कॉमन एरिया में बिजली के तारों में अचानक आग लग गई। आग लगते ही पूरी बिल्डिंग में धुआं फैलने लगा और निवासी सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। हालांकि, स्थानीय लोगों और सुरक्षा कर्मचारियों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग पूरी तरह बुझाई जा चुकी थी। पुलिस के अनुसार, इस हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि या घायल होने की सूचना नहीं है। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।

इस घटना के बाद सोसायटी के निवासियों ने बिल्डर और प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताई। उनका आरोप है कि सोसायटी का फायर फाइटिंग सिस्टम लंबे समय से खराब है और पहले भी आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं। रेजिडेंट्स का कहना है कि यदि आग समय पर नियंत्रित नहीं होती तो बड़ा नुकसान हो सकता था।

घटना के बाद लोगों ने सोसायटी में फायर सेफ्टी सिस्टम की तत्काल जांच, आवश्यक मरम्मत और नियमित सुरक्षा ऑडिट कराने की मांग की है। वहीं, प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी सभी खामियों की समीक्षा की जाएगी ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

RELATED ARTICLES
Google search engine
Google search engine

Most Popular