Thursday, August 6, 2026
HomeLatest Newsमोगा में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तेज, 93.57% वोटरों ने जमा किए...

मोगा में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तेज, 93.57% वोटरों ने जमा किए एन्यूमरेशन फॉर्म; हजारों नामों का होगा सत्यापन

मोगा: भारत निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत मोगा जिले में मतदाता सूची को अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने का कार्य तेजी से जारी है। जिला प्रशासन के अनुसार अब तक जिले के 93.57 प्रतिशत पंजीकृत मतदाताओं ने अपने एन्यूमरेशन फॉर्म जमा करा दिए हैं, जबकि शेष मतदाताओं के दस्तावेजों का सत्यापन और संपर्क प्रक्रिया जारी है।

डिप्टी कमिश्नर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सागर सेतिया ने बताया कि जिले में कुल 7,58,410 पंजीकृत मतदाताओं के लिए घर-घर जाकर एन्यूमरेशन फॉर्म वितरित किए गए। बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) ने प्रत्येक परिवार तक पहुंचने के लिए कम-से-कम तीन बार दौरा किया और जिन लोगों से संपर्क नहीं हो सका, उनके घरों पर सूचना स्टिकर भी लगाए गए।

उन्होंने बताया कि अब तक 7,09,641 मतदाता अपने फॉर्म जमा करा चुके हैं, जबकि 48,769 मतदाताओं के फॉर्म अभी लंबित हैं। जांच के दौरान सामने आया कि इनमें 14,551 मतदाताओं का निधन हो चुका है, 21,606 लोग अन्य स्थानों पर स्थानांतरित हो चुके हैं, 3,096 डुप्लीकेट प्रविष्टियां मिली हैं, 9,363 मतदाता अनुपस्थित या पता नहीं चल सके, जबकि 153 अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है।

डिप्टी कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम बिना निर्धारित कानूनी प्रक्रिया अपनाए मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन बनाना है ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग ले सके।

प्रशासन ने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए 804 बीएलओ, 80 सुपरवाइजर, 8 सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी, 20 अतिरिक्त सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी और 4 निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों ने संयुक्त रूप से कार्य किया। इसके अलावा गांव-गांव मुनादी, विशेष जागरूकता अभियान, एसएमएस, सोशल मीडिया प्रचार और मतदान केंद्रों पर विशेष शिविरों के माध्यम से भी लोगों को फॉर्म जमा कराने के लिए प्रेरित किया गया।

RELATED ARTICLES
Google search engine
Google search engine

Most Popular