Saturday, August 1, 2026
HomeLatest Newsजालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, बेकाबू कार ने फुटपाथ पर बैठे मजदूरों...

जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, बेकाबू कार ने फुटपाथ पर बैठे मजदूरों को कुचला, 3 की हालत गंभीर

 

जालंधर: शहर के कपूरथला रोड पर शनिवार को एक तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित होने से बड़ा सड़क हादसा हो गया। बेकाबू कार सड़क किनारे बैठे मजदूरों को टक्कर मारते हुए गटर और पेड़ से जा भिड़ी। हादसे में तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार काफी तेज गति से आ रही थी। अचानक चालक का वाहन पर नियंत्रण खो गया और कार सड़क किनारे बैठे मजदूरों को अपनी चपेट में लेती हुई गटर और पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और एयरबैग भी खुल गए।

वहीं, कार चालक का कहना है कि वह वाहन सामान्य रफ्तार से चला रहा था। उसके मुताबिक सड़क पर बने क्षतिग्रस्त गटर या बाहर निकले लोहे के सरिए से टकराने के कारण कार का टायर फट गया, जिससे वाहन अचानक अनियंत्रित होकर मजदूरों की तरफ मुड़ गया। चालक ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण हादसा बताया है।

घटना की सूचना मिलते ही थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच अधिकारी एएसआई जगतार सिंह ने टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया। पुलिस का कहना है कि हादसे के सही कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Google search engine

Most Popular