Wednesday, September 16, 2026
HomeLatest Newsजालंधर की केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, तीन धमाकों से दहशत; लाखों...

जालंधर की केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, तीन धमाकों से दहशत; लाखों का सामान जलकर राख

जालंधर: शहर के शेखे रोड स्थित थ्री स्टार कॉलोनी में शनिवार को आदर्श एंटरप्राइज नामक केमिकल फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया और आसमान में उठता काला धुआं दूर-दूर तक दिखाई देने लगा। फैक्ट्री के अंदर रखे केमिकल के कारण आग के दौरान लगातार तीन तेज धमाके हुए, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग पर नियंत्रण मिलने से आग आसपास की इमारतों तक नहीं फैल सकी और बड़ा हादसा टल गया।

फायर ब्रिगेड अधिकारी रजिंदर कुमार सोहता ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कर दिया गया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन फैक्ट्री के अंदर रखा केमिकल, मशीनरी और अन्य सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। इससे फैक्ट्री मालिक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। हालांकि पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहे हैं और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
Google search engine
Google search engine

Most Popular