Sunday, September 13, 2026
HomeLatest Newsपंजाब के शिक्षकों के लिए बड़ा मौका, स्टेट टीचर अवॉर्ड समेत 4...

पंजाब के शिक्षकों के लिए बड़ा मौका, स्टेट टीचर अवॉर्ड समेत 4 श्रेणियों के लिए 3 अगस्त तक होंगे ऑनलाइन नॉमिनेशन

पंजाब के शिक्षकों, स्कूल प्रमुखों और शिक्षा अधिकारियों के लिए सम्मान पाने का सुनहरा अवसर सामने आया है। स्कूल शिक्षा विभाग (सेकेंडरी) पंजाब ने स्टेट टीचर अवॉर्ड, यंग टीचर अवॉर्ड, एडमिनिस्ट्रेटिव अवॉर्ड और स्पेशल टीचर अवॉर्ड के लिए ऑनलाइन नॉमिनेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक पात्र उम्मीदवारों के लिए 3 अगस्त तक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर नामांकन किया जा सकेगा।

विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, कोई भी शिक्षक, स्कूल प्रमुख या अधिकारी खुद अपना आवेदन नहीं कर सकता। किसी योग्य शिक्षक या अधिकारी का नामांकन केवल दूसरा शिक्षक, स्कूल प्रमुख, इंचार्ज या शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी जैसे जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक निदेशक, उप निदेशक, डीजीएसई या शिक्षा सचिव ही कर सकते हैं।

नॉमिनेशन के साथ नामांकन करने वाले व्यक्ति को कम से कम 250 शब्दों की हस्तलिखित रिपोर्ट भी अपलोड करनी होगी, जिसमें यह बताया जाएगा कि संबंधित शिक्षक या अधिकारी इस पुरस्कार का हकदार क्यों है।

किन्हें मिलेगा मौका?

  • स्टेट टीचर अवॉर्ड: कम से कम 10 वर्ष की नियमित सेवा पूरी कर चुके शिक्षक, स्कूल प्रमुख और प्रबंधक पात्र होंगे। समग्र शिक्षा और PICTES के तहत कार्यरत शिक्षक भी 10 साल की सेवा पूरी होने पर आवेदन के लिए पात्र होंगे।
  • यंग टीचर अवॉर्ड: 3 से 10 वर्ष की नियमित सेवा और प्रोबेशन पूरा कर चुके शिक्षक नामांकित किए जा सकेंगे।
  • एडमिनिस्ट्रेटिव अवॉर्ड: जिला शिक्षा अधिकारी, उप जिला शिक्षा अधिकारी, डाइट प्रिंसिपल, बीपीईओ सहित वे प्रशासनिक अधिकारी पात्र होंगे जिन्होंने अपनी वर्तमान पोस्ट पर कम से कम एक वर्ष सेवा दी हो।
  • स्पेशल टीचर अवॉर्ड: 7 अक्टूबर 2022 की नीति के तहत शामिल किए गए शिक्षकों के लिए यह विशेष श्रेणी निर्धारित की गई है।

शिक्षा विभाग का उद्देश्य उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों और अधिकारियों को सम्मानित कर शिक्षा व्यवस्था में बेहतर प्रदर्शन को बढ़ावा देना है।

RELATED ARTICLES
Google search engine
Google search engine

Most Popular