संगरूर :
संगरूर के उभावाल रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यालय पर देर रात अज्ञात हमलावरों द्वारा पेट्रोल बम (ज्वलनशील पदार्थ से भरी बोतल) फेंकने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह घटना रात करीब 1:45 बजे से 2:30 बजे के बीच हुई। गनीमत रही कि इस हमले में कोई बड़ा जान-माल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए ,जानकारी के अनुसार, भाजपा कार्यालय घनी आबादी वाले रिहायशी इलाके में स्थित है। देर रात मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात युवक कार्यालय के बाहर पहुंचे और दीवार की ओर पेट्रोल से भरी बोतल फेंक दी। बोतल दीवार से टकराकर नीचे गिर गई और टूट गई, जिससे आग अंदर तक नहीं पहुंची और भवन को कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए।
घटना का पता रविवार सुबह उस समय चला, जब कार्यालय का सफाई कर्मचारी रोजाना की तरह काम पर पहुंचा। उसने कार्यालय के बाहर कांच के टुकड़े और आग के निशान देखे, जिसके बाद तुरंत पार्टी नेताओं और स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई



