Tuesday, September 15, 2026
HomeLatest Newsअमृतसर ब्लाइंड मर्डर केस में पुलिस को बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी गिरफ्तार,...

अमृतसर ब्लाइंड मर्डर केस में पुलिस को बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

अमृतसर: पंजाब पुलिस ने अमृतसर के थाना सुल्तानविंड क्षेत्र में हुए चर्चित ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी महकप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर रविंदर पाल सिंह संधू ने बताया कि 7 जुलाई को नितिन कुमार उर्फ चीकू की मोटरसाइकिल पर जाते समय दो हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद आरोपी जम्मू-कश्मीर फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने उसे वापस लौटने पर दबोच लिया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या के पीछे पुरानी रंजिश मुख्य वजह थी। इस मामले में पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और हथियार भी बरामद कर लिए हैं। शुरुआती जांच में आरोपियों के एक गैंगस्टर से जुड़े होने की बात भी सामने आई है।

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर गठित संयुक्त जांच टीम ने तकनीकी और खुफिया जानकारी के आधार पर मामले का खुलासा किया। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई लगातार जारी है।

RELATED ARTICLES
Google search engine
Google search engine

Most Popular