Saturday, September 5, 2026
HomeLatest Newsबरनाला हाईवे पर पुलिस से मुठभेड़, फायरिंग करने वाला कुख्यात गैंगस्टर साथी...

बरनाला हाईवे पर पुलिस से मुठभेड़, फायरिंग करने वाला कुख्यात गैंगस्टर साथी समेत गिरफ्तार

बरनाला: पंजाब में गैंगस्टरों के खिलाफ जारी अभियान के बीच बरनाला पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस पर फायरिंग करने वाले कुख्यात गैंगस्टर और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई बरनाला-लुधियाना नेशनल हाईवे स्थित महल कलां टोल प्लाजा के पास की गई।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की वरना कार में कुछ संदिग्ध लोग गुजरने वाले हैं। सूचना के आधार पर महल कलां थाना पुलिस, सीआईए स्टाफ और काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने सुबह करीब 5:30 बजे विशेष नाकाबंदी की। जब पुलिस ने कार को रोकने का इशारा किया, तो कार में सवार आरोपियों ने पुलिस टीम पर दो राउंड गोलियां चला दीं।

फायरिंग के बावजूद पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर कार का पीछा किया। भागने के प्रयास में आरोपियों की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बरनाला के गांव बख्तगढ़ निवासी अरसदीप सिंह उर्फ अर्सी और मोगा जिले के गांव रोता निवासी गुरसरन सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, अरसदीप सिंह कई संगीन आपराधिक मामलों में वांछित था और लंबे समय से फरार चल रहा था।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक 30 एमएम पिस्तौल, एक .32 बोर पिस्तौल और वारदात में इस्तेमाल की गई वरना कार बरामद की है। घटना के बाद फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। आरोपियों से पूछताछ जारी है और जांच के दौरान उनके आपराधिक नेटवर्क, साथियों तथा अन्य मामलों से जुड़े महत्वपूर्ण खुलासे होने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES
Google search engine
Google search engine

Most Popular