जालंधर, जुलाई:
पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं भलाई मंत्री मोहिंदर भगत ने आज स्थानीय बस्ती शेख इलाके के लोगों के साथ सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों की मांगों और मुश्किलों को सुना और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर हल करवाने का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर अपने संबोधन के दौरान कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता देती है और उनके समाधान के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई लोक मिलनी पहल लोगों के मसलों के समाधान में अहम भूमिका निभा रही हैं।
श्री भगत ने कहा कि पंजाब सरकार सूबे को रंगला पंजाब बनाने के संकल्प के तहत लोक कल्याण योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार ने स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, बुनियादी ढांचे, उद्योग समेत विभिन्न क्षेत्रों के विकास के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए हैं।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा किए गए लोकपक्षी उपायों का लाभ बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आम आदमी क्लीनिकों के माध्यम से जहां गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं, वहीं मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 10 लाख रुपये तक के नकद रहित इलाज की सुविधा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने मांवां-धीया सत्कार योजना शुरू करके महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। 600 यूनिट बिजली माफी ने बड़ी संख्या में परिवारों को बिजली बिलों से राहत दी है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आने वाले समय में भी विकास कार्यों की रफ्तार धीमी नहीं पड़ने दी जाएगी और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए गंभीर प्रयास लगातार जारी रहेंगे।
इस मौके पर पूर्व डिप्टी मेयर हरसिमरन सिंह बंटी, और इलाके के लोग बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।



