Monday, August 31, 2026
HomeLatest Newsग्रेनेड, ग्लॉक और ISI कनेक्शन... अमृतसर पुलिस ने बड़ी साजिश का किया...

ग्रेनेड, ग्लॉक और ISI कनेक्शन… अमृतसर पुलिस ने बड़ी साजिश का किया खुलासा

अमृतसर: पंजाब पुलिस ने सीमा पार से संचालित एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक हैंड ग्रेनेड, 9 एमएम की ग्लॉक पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आरोपी इंस्टाग्राम के जरिए पाकिस्तान स्थित आईएसआई हैंडलरों के संपर्क में था। जांच में यह भी सामने आया है कि उसे पुलिस प्रतिष्ठानों और सार्वजनिक स्थानों पर हमला कर प्रदेश में शांति और कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने के निर्देश दिए जा रहे थे।

मामले में अमृतसर के कैंट थाना में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने, इस साजिश में शामिल अन्य सहयोगियों और सीमा पार बैठे हैंडलरों की पहचान के लिए जांच को आगे बढ़ा रही है।

पंजाब पुलिस का कहना है कि राज्य में शांति और सार्वजनिक सुरक्षा बनाए रखने के लिए सीमा पार से संचालित आतंकी नेटवर्क के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES
Google search engine
Google search engine

Most Popular