Friday, August 28, 2026
HomeLatest Newsरेड क्रॉस स्कूल के विशेष जरूरतों वाले विद्यार्थियों द्वारा 245वीं बटालियन सी.आर.पी.एफ....

रेड क्रॉस स्कूल के विशेष जरूरतों वाले विद्यार्थियों द्वारा 245वीं बटालियन सी.आर.पी.एफ. लिधरां का दौरा

जालंधर, 2 जुलाई :
रेड क्रॉस स्कूल के विशेष जरूरतों वाले 24 विद्यार्थियों ने 245वीं बटालियन, सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (सी.आर.पी.एफ.), लिधरां (जालंधर) का दौरा किया। इस अवसर पर उनके साथ जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव डा. सुरजीत लाल और पांच अध्यापक मौजूद थे।

245वीं बटालियन के कमांडेंट ब्रिज लाल, अरविंद नंदा दूसरे कमान अधिकारी, विशाल विग उप कमांडेंट, परवीन कुमार उप कमांडेंट तथा बटालियन के अन्य अधिकारियों के नेतृत्व में विद्यार्थियों को बटालियन कैंप का दौरा करवाया गया। इस मौके पर जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के अंतर्गत विभिन्न कोर्सों की इंटर्नशिप कर रहे शिक्षार्थी भी मौजूद थे।

विद्यार्थियों को सी.आर.पी.एफ. की रोजाना कार्यप्रणाली, ऑपरेशन तैयारियां, प्रशिक्षण प्रणाली और सी.आर.पी.एफ. में उपलब्ध करियर अवसरों के बारे में जानकारी दी गई।

विद्यार्थियों को देशभक्ति की भावना, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर सी.आर.पी.एफ. के अधिकारियों और जवानों ने शारीरिक फिटनेस के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य की महत्वता पर भी प्रकाश डाला।

दौरे के अंत में पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारियों और अध्यापकों ने 245वीं बटालियन, सी.आर.पी.एफ., लिधरां द्वारा युवाओं में अनुशासन, शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य तथा देश सेवा की भावना को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की।

RELATED ARTICLES
Google search engine
Google search engine

Most Popular