Thursday, August 27, 2026
HomeLatest Newsअमृतसर एयरपोर्ट जाने वाले यात्री रहें सतर्क, भारी ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी...

अमृतसर एयरपोर्ट जाने वाले यात्री रहें सतर्क, भारी ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी

एयरपोर्ट अथॉरिटी ने 2 जुलाई को यात्रियों के लिए विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। प्रशासन के अनुसार, बाबा जवंद सिंह जी की बरसी के अवसर पर एयरपोर्ट परिसर स्थित गुरुद्वारा साहिब में आयोजित होने वाले धार्मिक समागम में करीब 7 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए एयरपोर्ट आने-जाने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर भारी ट्रैफिक जाम की आशंका जताई गई है। एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे सामान्य दिनों की तुलना में अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें, ताकि ट्रैफिक के कारण फ्लाइट छूटने जैसी स्थिति से बचा जा सके।

एडवाइजरी में कहा गया है कि यात्री निर्धारित समय से पहले एयरपोर्ट पहुंचकर चेक-इन, सुरक्षा जांच और अन्य जरूरी औपचारिकताएं समय पर पूरी करें। इससे यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सकेगा।

RELATED ARTICLES
Google search engine
Google search engine

Most Popular