Monday, August 31, 2026
HomeLatest News‘न्यू चाइल्ड एंड मदर केयर’ कोर्स के तहत प्रशिक्षण पूरा करने वाली...

‘न्यू चाइल्ड एंड मदर केयर’ कोर्स के तहत प्रशिक्षण पूरा करने वाली शिक्षार्थियों को सर्टिफिकेट वितरित- जालंधर

जालंधर जिला प्रशासन द्वारा पंजाब राज्य आजीविका मिशन, पंजाब कौशल विकास मिशन और सामाजिक सुरक्षा विभाग के सहयोग से ‘न्यू चाइल्ड एंड मदर केयर’ कोर्स के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके बैच की शिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस कोर्स के तहत रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा फंड किए गए नए प्रशिक्षण बैच की शुरुआत के अवसर पर नगर निगम जालंधर के सहयोग से शिक्षार्थियों को वेलकम किटें भी प्रदान की गई। यहां जिला प्रशासकीय कॉम्प्लेक्स में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) दिव्या पी. की नेतृत्व में इस संबंध में एक सादा परंतु प्रभावशाली समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर सहायक कमिश्नर नगर निगम जालंधर राजेश खोखर भी मौजूद थे।

 

इस अवसर पर अपने संबोधन के दौरान अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर दिव्या पी. ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा करने वाली शिक्षार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि कौशल विकास के माध्यम से महिलाएं आर्थिक तौर पर से सशक्त बन सकती है और अपने परिवारों की तरक्की में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती है। उन्होंने पास हुए बैच को भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दी और नए बैच की शिक्षार्थियों को पूरी लगन और मेहनत से प्रशिक्षण प्राप्त करके अपना भविष्य संवारने के लिए प्रेरित किया।

इस मौके पर स्वामी प्रज्ञानंद जी एजुकेशनल सोसाइटी के चेयरमैन विपिन शर्मा, मैनेजिंग डायरेक्टर शिवम शर्मा, ब्लॉक मिशन मैनेजर सूरज कलेर और प्रिंसिपल पारस चड्ढा भी विशेष तौर से मौजूद थे, जिन्होंने भी शिक्षार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

RELATED ARTICLES
Google search engine
Google search engine

Most Popular