Thursday, August 27, 2026
HomeLatest News85.69 मीटर के थ्रो से नीरज चोपड़ा ने कॉमनवेल्थ गेम्स में बनाई...

85.69 मीटर के थ्रो से नीरज चोपड़ा ने कॉमनवेल्थ गेम्स में बनाई जगह

दोहा: भारत के दिग्गज जैवलिन थ्रोअर और दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग में शानदार वापसी करते हुए आगामी कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए क्वालिफाई कर लिया है। हालांकि वह पदक जीतने से चूक गए और चौथे स्थान पर रहे, लेकिन 85.69 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ उन्होंने सीजन का अपना बेहतरीन प्रदर्शन दर्ज किया। कतर की राजधानी दोहा में आयोजित प्रतियोगिता में नीरज ने तीसरे प्रयास में 85.69 मीटर दूर भाला फेंका। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय एथलेटिक्स महासंघ द्वारा कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए निर्धारित 82.61 मीटर के क्वालिफिकेशन मार्क को पार कर लिया। अब वह 23 जुलाई से 2 अगस्त तक होने वाले खेलों में भारत की चुनौती पेश करेंगे।

पीठ की चोट से उबरने के बाद यह नीरज की पहली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता थी। उन्होंने फाउल के साथ शुरुआत की, लेकिन दूसरे प्रयास में 82.77 मीटर और तीसरे प्रयास में 85.69 मीटर का थ्रो कर अपनी शानदार वापसी का संकेत दिया। प्रतियोगिता में श्रीलंका के युवा खिलाड़ी रुमेश थरंगा पथिराज ने चौथे प्रयास में 88.68 मीटर का थ्रो कर पहला स्थान हासिल किया। ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स 86.38 मीटर के साथ दूसरे, जबकि अमेरिका के कर्टिस थॉम्पसन 85.99 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे। चोट के बाद वापसी कर रहे नीरज चोपड़ा के इस प्रदर्शन से भारतीय खेल प्रेमियों को बड़ी उम्मीदें मिली हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले उनका यह प्रदर्शन आत्मविश्वास बढ़ाने वाला माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES
Google search engine
Google search engine

Most Popular