Tuesday, September 1, 2026
HomeLatest Newsअमृतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 8...

अमृतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 8 आरोपी गिरफ्तार, 11 पिस्तौल बरामद

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से चल रहे अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 11 आधुनिक पिस्तौल तथा 8 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

“कार्रवाई के विवरण साझा करते हुए पुलिस कमिश्नर (सीपी) अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने आरोपी गुलाबजीत उर्फ प्रिंस और हरप्रीत उर्फ प्रीत को दो पिस्तौलों सहित गिरफ्तार कर लिया।”उन्होंने कहा कि आगे की जांच के दौरान पुलिस टीमों ने एक और आरोपी गुरप्रीत उर्फ गोपी को चार पिस्तौलों सहित गिरफ्तार कर लिया और उसके द्वारा किए गए खुलासों के आधार पर पुलिस टीमों ने आगे उसके दो साथियों कुलजीत सिंह और शमशेर उर्फ शेरा को दो पिस्तौलों सहित गिरफ्तार कर लिया।”

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी विदेश में बैठे हथियार सप्लाई करने वाले नेटवर्क से जुड़े हुए थे। यह हथियार आपराधिक तत्वों तक पहुंचाए जाने थे, जिनका इस्तेमाल रंगदारी, हिंसक अपराधों और अन्य गैर-कानूनी गतिविधियों में किया जाना था।

इस मामले में थाना एयरपोर्ट, थाना सदर और थाना छेहरटा, अमृतसर में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं। पुलिस अब पूरे नेटवर्क के अन्य सदस्यों और उनके संपर्कों की जांच कर रही है ताकि आगे और गिरफ्तारियां व बरामदगी की जा सके।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस पूरे गिरोह की बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की गहराई से जांच जारी है और जल्द ही और बड़े खुलासे हो सकते हैं। साथ ही पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध हथियार तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES
Google search engine
Google search engine

Most Popular