Thursday, June 18, 2026
HomeLatest Newsसेक्टर-11 मेडिकल स्टोर हत्याकांड के दो आरोपी पुलिस एनकाउंटर में घायल

सेक्टर-11 मेडिकल स्टोर हत्याकांड के दो आरोपी पुलिस एनकाउंटर में घायल

चंडीगढ़ में सेक्टर-11 स्थित मेडिकल स्टोर के कैशियर की हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गए। दोनों आरोपियों, आर्यन और सन्नी मेहरा, को जम्मू-कश्मीर के राजौरी इलाके से गिरफ्तार कर बुधवार देर शाम चंडीगढ़ लाया गया था।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों को पूछताछ के लिए क्राइम ब्रांच कार्यालय ले जाया जा रहा था। इसी दौरान धनास जंगल क्षेत्र के पास दोनों ने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर हमला कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें दोनों आरोपी घायल हो गए।

घायल आरोपियों को तुरंत सेक्टर-16 स्थित सरकारी मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस कार्रवाई को चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच और ऑपरेशन सेल की टीम ने अंजाम दिया।

गौरतलब है कि 13 जून को दिनदहाड़े बाइक सवार तीन बदमाशों ने सेक्टर-11 के एक मेडिकल स्टोर में घुसकर कैशियर जानकी दास पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी थीं। इस हमले में उनकी मौत हो गई थी। हमलावरों ने कुछ ही सेकंड में करीब 13 गोलियां चलाई थीं और मौके से फरार हो गए थे।

जांच के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों की पहचान कर उन्हें जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले से गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, इस मामले का तीसरा आरोपी अभी भी फरार बताया जा रहा है। पुलिस को संदेह है कि सन्नी मेहरा ही मुख्य शूटर था, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है।

फिलहाल वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार बरामद नहीं हुए हैं और पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments