पंजाब के दोआबा क्षेत्र के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक फैसले के तहत जालंधर जिले में स्थित आदमपुर एयरपोर्ट का नाम अब आधिकारिक तौर पर ‘श्री गुरु रविदास महाराज जी हवाई अड्डा, आदमपुर’ रख दिया गया है, जिस सम्बन्ध में नोटिफिकेशन जारी किया गया है
इस नए नाम का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री गुरु रविदास जी के 649वें प्रकाश पर्व के अवसर पर किया था। यह हवाई अड्डा जालंधर और होशियारपुर सहित पूरे दोआबा क्षेत्र के लिए हवाई सेवाओं का मुख्य केंद्र है।
केंद्र सरकार के अनुसार, यह फैसला महान संत और समाज सुधारक श्री गुरु रविदास जी की मानवता, समानता और सम्मान की शिक्षाओं को समर्पित एक श्रद्धांजलि है। इस फैसले के बाद देश-विदेश की संगत और स्थानीय निवासियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।


