Wednesday, June 17, 2026
HomeLatest Newsकैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने अधिकारियों को सतगुरु कबीर साहिब जी के...

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने अधिकारियों को सतगुरु कबीर साहिब जी के प्रकाश उत्सव समागम और शोभा यात्रा संबंधी पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित करने के दिए निर्देश|

पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं भलाई मंत्री मोहिंदर भगत ने 29 जून को सतगुरु कबीर साहिब जी के प्रकाश उत्सव और इसके संबंध में 27 जून को बड़े स्तर पर निकाली जाने वाली शोभा यात्रा की तैयारियों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को पुख्ता इंतजाम समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस संबंध में आज यहां जिला प्रशासकीय कॉम्प्लेक्स में कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने मेयर विनीत धीर, डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया, कमिश्नर नगर निगम संदीप ऋषि, पंजाब गौ सेवा आयोग के उप चेयरमैन कीमती भगत सहित प्रशासकीय अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान उन्हें विस्तारपूर्वक हिदायतें दी। उन्होंने अधिकारियों को अपनी ड्यूटी पूरी तनदेही से निभाने की ताकीद की ताकि प्रकाश उत्सव समागमों को पूरी श्रद्धा और धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार मनाते हुए उचित ढंग से पूरा किया जा सके।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार सतगुरु कबीर जी के प्रकाश उत्सव समागमों को पूरी श्रद्धा और उच्च मानकों के साथ मनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने श्रद्धालुओं को प्रकाश उत्सव संबंधी करवाए जा रहे समागमों में बड़ी संख्या में भाग लेने का आह्वान किया।

डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने भरोसा दिलाया कि जिला प्रशासन द्वारा सतिगुरु कबीर साहिब जी के प्रकाश उत्सव समागमों को सुचारू ढंग से निपटाने के लिए सभी जरूरी इंतजाम सुनिश्चित किए जाएंगे, जिसके लिए विभिन्न विभागों को जिम्मेदारी सौंपते हुए अधिकारियों को पाबंद किया गया है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा प्रबंधों के पक्ष से कोई कसर बाकी नहीं रहने दी जाएगी।

इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) अमनिंदर कौर, ‘आप’ नेता राजविंदर कौर थियाड़ा व दिनेश ढल्ल, विभिन्न विभागों के अधिकारी और विभिन्न मंदिर कमेटियों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments