Friday, August 28, 2026
HomeLatest News15 जून को पंजाब के राज्यपाल फरीदकोट में स्किल डेवलपमेंट सेंटर का...

15 जून को पंजाब के राज्यपाल फरीदकोट में स्किल डेवलपमेंट सेंटर का करेंगे उद्घाटन,उपायुक्त राहुल चाबा ने तैयारियों का लिया जायजा-फरीदकोट

पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया 15 जून को फरीदकोट दौरे के दौरान रेड क्रॉस भवन में स्थापित किए गए स्किल डेवलपमेंट सेंटर (कौशल विकास केंद्र) का उद्घाटन करेंगे और इसके बाद सांस्कृतिक केंद्र के ऑडिटोरियम हॉल में जिला निवासियों को संबोधित करेंगे। यह जानकारी उपायुक्त (डिप्टी कमिश्नर) फरीदकोट श्री राहुल चाबा ने आज विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के दौरान दी।
उपायुक्त ने बताया कि यह स्किल डेवलपमेंट सेंटर ‘सन फाउंडेशन’ द्वारा चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस सेंटर में युवाओं को सात अलग-अलग हुनरों (कौशलों) की मुफ्त ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद शिक्षार्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए भी प्रयास किए जाएंगे, जिससे युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिलेगी।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्यपाल के दौरे के संबंध में सभी तैयारियां समय पर पूरी की जाएं और कार्यक्रमों के सुचारू आयोजन के लिए आपसी तालमेल से काम किया जाए।
उपायुक्त ने बताया कि इसके बाद राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया सरकारी बृजिंद्रा कॉलेज में स्थित एस्ट्रोटर्फ हॉकी ग्राउंड का दौरा करेंगे और वहां खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाएंगे।
RELATED ARTICLES
Google search engine
Google search engine

Most Popular